1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार

नए उत्पाद

नए उत्पाद
पोलो की नई रेंज
मेकग्रेगर गोल्फ कंपनी की सहायक और दुनियाभर में गोल्फ लाइफ स्टाइल वस्त्रों तथा एक्सेसरीज की दिग्गज ब्राण्ड लाइफग्रेग नॉरमन ने भारतीय बाजार में अल्टीमेट ग्रेग नॉरमन पोलो उतारा है। यह आधुनिक जीवनशैली के अनरूप होने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सहजता को ध्यान में रखकर उतारा गया है। यह दो स्टाइल सॉलिड अल्टीमेट पोलो और स्ट्राइप अल्टीमेट पोलो में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 1200 रु. और 1350 रु. है। यह रेंज ग्रैग नॉरमन कलेक्शन स्टोर्स तथा प्रमुख गोल्फ कोर्स पर उपलब्ध है।

सैनी हर्बल तेल
सैनी हेयर प्रॉडक्ट्स ने नए रूम में सैनी हर्बल ऑइल पेश किया है। इसमें जोजोबा, शिकाकाई, आवला, भ्रंगराज, कपूर और रसत मिश्रित है, ताकि तेल और माइश्चर का संतुलन बना रहे, जो बालों की रिपेयरिंग में मददगार हैं। 50 एमएल के पैक की कीमत 200 रु. है।

बेबी केयर की कई रेंज
सऊदी अरब स्थित अल बेट्टरजी समूह ने चेन्नई में नुनु रेंज के नाम से बेबी केयर उत्पादों की पूरी रेंज पेश की है। बेबी केयर की यह रेंज फिलहाल 37 देशों में बेची जा रही है। उत्पाद सभी जगह उपलब्ध हैं।
लेखक के बारे में
ND