1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

टाटा इंडिकॉम का नया हैंडसेट

टाटा इंडिकॉम हैंडसेट
टाटा इंडिकॉम ने अपने प्रीपैड ग्राहकों के लिए 1099 रु. की आकर्षक कीमत का नया क्योसेरा वीएलईके 122 हैंडसेट बाजार में पेश किया है।

ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को 489 रु. मूल्य का आजीवन इनकमिंग कॉल्स सुविधा वाला गो लाइफ कनेक्शन मिल रहा है। हर तीन माह में मात्र 125 रु. खर्च कर टाटा इंडिकॉम से टाटा इंडिकॉम पर असीमित बातें कर सकेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार क्योसेरा वीएलईके 122 हैंडसेट ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले व कलर फिल्टर वाला है। इसमें 50 एसएमएस व फोन बुक में 10 प्रविष्टियाँ रखी जा सकती हैं। इसमें शेड्यूलर, अलार्म घड़ी, वर्ल्ड क्लाक, टिप कैल्यूलेटर, टाइमर व स्टाप वॉच भी है।

कंपनी के ऑपरेटिंग ऑफिसर अनिल मलिक ने बताया कि नया हैंडसेट टाटा ट्रू वैल्यू हब्स व ट्रू वैल्यू शॉपी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।