2009 आम चुनाव की खबरें मोबाइल पर
ज्युले सिस्टम्स आईबीएनपॉलिटिक्स डॉट कॉम को ऑनलाइन करेगा
अब आप चुनावों से जुड़ी ताजा खबरों को अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं। ज्युले सिस्टम्स ने चुनावी खबरों के लिए आईबीएनपॉलिटिक्स डॉट कॉम को मोबाइल पर लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस सेवा के जरिए ताजा चुनाव परिणाम मोबाइल पर देखे जा सकेंगे साथ ही लोकसभा क्षेत्रों की वर्तमान और ऐतिहासिक जानकारी के साथ पूरी चुनाव सूची और चुनाव प्रचार के विडियोज भी मोबाइल पर देखने को मिलेंगे। यह सुविधा मोबाइल पर रियलटाइम के एक्सेस द्वारा मिलेगी।
आईबीएनपॉलिटिक्स डॉट कॉम ऐसा पोर्टल है जो चुनाव और राजनीति से जुड़ी खबरे प्रसारित करता है। ज्युले सिस्टम्स कंपनी ने भारत में मोबाइल इंटरनेट का विस्तार किया है। कंपनी लोकप्रिय मनोरंजन समाचार, खेल और व्यापार से जुड़ी खबरों को मोबाइल पर संचालित करता है।
ज्यूले सिस्टम्स के सीईओ राजेश रेड्डी ने बताया कि ये पहला मौका है जब भारत में आम चुनाव का कवरेज वोटर को लाइव देखने को मिलेगा।