1. शीशे को उस दीवार पर लगवाएँ जो दीवार आपकी गंदी हो चुकी है या फिर जिस पर सीलन आ चुकी है। ऐसा करने से आपकी गंदी दीवार भी ढक जाएगी और कमरे की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
2. शीशा लगवाते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जिस दीवार पर आप शीशा लगवा रहे हैं उसकी विपरीत दीवार पर कुछ सामान हो ताकि वह उस शीशे में नजर आए।
3. ऐसा भी माना जाता है कि घर मे टूटा हुआ शीशा लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत कम हो जाती है।
4. अगर आपका कमरा छोटा है तो उसमें आप बड़े शीशे का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका कमरा बहुत बड़ा लगेगा। अपने कमरे के हिसाब और जगह को देखकर ही शीशे का चयन करें।
5. अगर बेडरूम में शीशा लगवाना है तो आपके बेड के ठीक सामने शीशा न हो उसे एक कोने में लगाएँ।