1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

घर में हो सादगी का एहसास

वामा
दीवारों पर ग्लास लगे होने से ठंडक और गर्मी दोनों का संतुलन बना रहता है। ग्लास, वुड और मेटल की तुलना में सस्ता और पूरी तरह से रीसाइकल होने वाला होता है। यह सिर्फ न्यूजपेपर से रगड़ कर ही साफ किया जा सकता है। जबकि मेटल या वुड को न सिर्फ साफ करने में बहुत मेहनत लगती है, वरन उनकी पॉलिश में खर्च भी बहुत आता है।

उनसे जगह बहुत भरी-भरी व अस्त-व्यस्त भी लगती है। घर में पड़ी पुरानी कुर्सियों के कुशन बदलवाकर आप उन्हें नए जैसी बना सकते हैं। कुर्सियों पर रंगीन चैक्स के कुशन गंदे भी कम होते हैं और दिखने में खूबसूरत भी लगते हैं।

पुरानी लकड़ी की अलमारियों को ब्लैक या ब्राउन रंग के पेंट से रंगवाकर आप उन्हें नया और आकर्षक बना सकती है। यदि आपके कमरे के फर्नीचर व दरवाजों का रंग चॉकलेटी या ब्लू है तो अलमारी को भी उसी रंग से रंगवाएँ।
लेखक के बारे में
ND