1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

घर में तिजोरी की दिशा

वास्तु
आमतौर पर हम सभी के घर में तिजोरी होती है परंतु तिजोरी में धन की बरकत तभी होती है, जब वह वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखी हो। आइए जानते हैं कि तिजोरी को घर में कहाँ रखना चाहिए -

शयन कक्ष में अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा में नहीं खुलना चाहिए। उसी तरह तिजोरी आदि के मामले में भी इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहिए। अन्यथा तिजोरी में रखा माल चोरी हो सकता है।

यदि तिजोरी या अलमारी दीवार में फिक्स है, तो ऐसी स्थिति में घर में दूसरी अलमारी ले आएँ तथा कीमती सामान उसमें रखें।

दक्षिण दिशा में रखा तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
लेखक के बारे में
WD