1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

कैसा हो आपका गेस्टरूम

वामा
जहाँ तक हो सके गेस्टरूम में ही लेटबाथ अटैच बनाए पर यदि यह संभव नहीं हो तो कोशिश करें कि गेस्टरूम के समीप ही कॉमन लेटबाथ की व्यवस्था हो सकें। इससे आपके घर आए मेहमानों को परेशानी नहीं होगी।

यदि गेस्टरूम छोटा है तो आप फोल्डिंग बेड, सोफा कम बेड या दो अलग-अलग बेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कमरा भरा-भरा भी नहीं दिखेगा व सुविधायुक्त भी रहेगा।

जहाँ तक हो सके कमरे की सजावट व रंग-रोगन सामान्य हो इस बात पर विशेष गौर फरमाएँ।

ज्यादा चटकीले रंग व गेस्टरूम में की गई भड़कीली सजावट अतिथि को आपसे भिन्न होने का एहसास दिला सकती हैं।