शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. फैशन
Written By WD

फैशन के रंग फेंगशुई के संग

फैशन के रंग फेंगशुई के संग -
NDND
अधिकतर लोग चाहे वे उम्र दराज हो या नई उम्र के अनुभवहीन बच्चे किसी न किसी आध्यात्मिक शक्ति में जरूर विश्वास रखते हैं। सभी का मानना होता है कि कोई शक्ति जरूर है जो उनके लिए अच्छी तकदीर लाती है।

ऐसी ही शक्तियों में है सदियों पुराना चीनी विश्वास 'फेंगशुई'। अब तक इसे सबसे ज्यादा घर की आंतरिक शांति को बनाए रखने में इस्तेमाल किया जाता था। चूंकि अब जमाना बदल गया है इसलिए फेंगशुई से लोग अपनी जिंदगी बदलने लगे हैं।

इसके अनुभवी लोगों का विश्वास है कि व्यक्ति के घर की दिशा, घर बनाने का तरीका और उसकी साज-सज्जा, जीवन के लिए उपयोगी सकारात्मक उर्जा को बहुत हद तक प्रभावित करती है। परंतु घर के लिए फेंग शुई के अलावा इस प्राचीन विज्ञान का एक पहलू और है। वह दूसरा पहलू है खुद के व्यक्त्वि को अलग पहचान देने के लिए फेंग शुई का उपयोग।

  सही रंग और सही तरके से पहना गया शर्ट जैविक उर्जा का स्त्रोत होता है। लाल कॉलर वाला पतला, लहरदार काली धारियों वाला शर्ट इसके लिए एकदम फिट होता है। या लाल फूलों वाली प्रिंट भी सही दिशा में एक कदम है। बहुत ज्यादा गहरे रंगों से बचना ही बेहतर होता है।      
फिर चाहे इसका उपयोग कपड़ो में हो या रंगो में। अब बाजार में फेंगशुई के अनुसार कपड़े पहनने का शौक बढ़ता जा रहा है। फैशन पंडितों का मानना है कि जल्दी ही यह सारी दुनिया में छा जाएगा। फैशन हमेशा व्यक्त्वि की पूरक होती है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक पूर्णता की भी परिचायक है।

आपके कपड़ों से, उनके रंगों से, उनकी बनावट से आपकी बौद्धिक अवस्था का पता चलता है। यहां तक की आप किस परिस्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं और जिंदगी के प्रति आपका नजरिया क्या है?

फेंगशुई का मानना है कि हर व्यक्ति प्रकृति का आइना है। मनुष्य की आंखों, बालों और त्वचा का रंग पांच जीवन तत्व-जल, लकड़ी, अग्नि, पृथ्वी और धातु के रंगो से परावर्तित होता है। इनमें से प्रत्येक रंग की अपनी उर्जा होती है। इसका मतलब है हम में से प्रत्येक में एक रंग संयोजन है जो कि हमारी विशेष फेंगशुई बनाता है और हमारे लिए अच्छा भाग्य लेकर आता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि आप कैसे अपना विशेष रंग पहचान सकते हैं? यह बहुत आसान है। क्योंकि आपकी शारीरिक विशेषताएं आपका विशेष रंग बनाती हैं। व्यक्ति की आंखों, त्वचा और बालों का रंग जिस तरह होता है उसमें उन पांच तत्वों में से एक तत्व है। कभी-कभी एक ही व्यक्ति में दो तत्वों के भी गुण हो सकते हैं। उसके यही प्राकृतिक रंग पांच जीवन तत्व से परावर्तित होते हैं।

वे व्यक्ति जिनमें पृथ्वी तत्व है :-

पृथ्वी को पीले और भूरे रंग से प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे लोग रूढिवादी तथा तटस्थ स्वभाव के होते हैं। पीला, नारंगी और भूरा रंग इन लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

वे व्यक्ति जिनमें अग्नि तत्व है :-

अग्नि को लाल रंग से प्रदर्शित किया जाता है। इस तरह के लोग चकित कर देने वाले, गर्मजोशी से मिलने वाले तथा उत्साही होते हैं। इन लोगों के लिए लाल और जामुनी रंग का इस्तेमाल अच्छा होता है।

वे व्यक्ति जिनमें लकड़ी तत्व है :-
लकड़ी को हरे और नीले रंग से प्रदर्शित किया जाता है। ये लोग बहुत ज्यादा खुले और दोस्ताना व्यवहार वाले होते हैं। जाहिर सी बात है नीला और हरा रंग इनके लिए भाग्यशाली होता है।

वे व्यक्ति जिनमें धातु तत्व है :-
धातु को सफेद रंग से प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे लोग नाजुक, बेहद सुलझे हुए और अलग किस्म के होते हैं। ऐसे हल्के मूड वालों के लिए हल्के रंग उपयुक्त रहते हैं। जैसे-गुलाबी, सफेद और आसमानी।

वे व्यक्ति जिनमें जल तत्व होता है :-
जल को काले रंग से प्रदर्शित किया जाता है। इस तत्व के लोग रहस्यमयी और उत्तेजक होते हैं। काले और गहरे रंग इनके लिए खुशहाली लाते हैं।

अब आपको यह बताना जरूरी है कि आप अपने आप को इससे कैसे जोड़ सकते हैं? उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति में जल तत्व मौजूद है तो उसके बाल काले और आंखे हरापन लिए हुए होगीं। जो गुण लकड़ी तत्व वाले व्यक्ति में मौजूद होगें उसी तरह की विशेषता धातु तत्व वाले व्वक्ति में भी होगी। जैसे हल्का पीलापन लिए हुए त्वचा की रंगत।

इन रंगों के अलावा भी फेंगशुई में और भी आध्यात्मिक रंग होते हैं, जिनके बारे में यहां चर्चा नहीं की गई है। जैसे नीला या जामुनी, लाल, काला। रंगों के अलावा कपड़े पहनने से भी आप अपनी निजी फेंग शुई उर्जा में बहुत बदलाव ला सकते हैं। जैसे- कभी भी बिना बटनों को लगाए शर्ट न पहनें। जैसा कि अकसर सलमान खान करते हैं।

सही रंग और सही तरके से पहना गया शर्ट जैविक उर्जा का स्त्रोत होता है। लाल कॉलर वाला पतला, लहरदार काली धारियों वाला शर्ट इसके लिए एकदम फिट होता है। या लाल फूलों वाली प्रिंट भी सही दिशा में एक कदम है। बहुत ज्यादा गहरे रंगों से बचना ही बेहतर होता है। साथ ही एक ही रंग के शर्ट और पेंट पहनने से भी बचें।

फेंगशुई में रंग एकदम जादू का काम करते हैं। छोटी सी चीज भी कभी बड़ा फायदा दे जाती हैं। लेकिन इसकी अति करना भी बुरा होता है। महिलाओं के लिए पाइपिंग या झालर, सामने जेब लगी रंग बिरंगी शर्ट उर्जा के मुक्त प्रवाह के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

इसी तरह हैट पहनते समय ध्यान रखा जाना चाहिए कि ये सफेद रंग का न हो। आप यदि इसके हिसाब से अपनी हेयर स्टाइल चुनना चाहते हैं तो फेंगशुई की सलाह है कि आप सीधे बालों की अपेक्षा अपने बाल घुंघराले करवा लें। क्योंकि आपकी हेयर स्टाइल बहुत हद तक आपकी उर्जा को प्रभावित करती है।

जैसा कि आप जानते हैं धातु फेंगशुई के मुख्य पांच तत्वों में एक है। इसलिए जेवरों का इसमें काफी महत्व है। बड़े कान के बाले, हार और ब्रेसलेट पहनना आपकी उर्जा के लिए फायदेमंद हो सकता है।