गुरुवार, 18 दिसंबर 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अयोध्या
Written By वार्ता
Last Modified: अयोध्या , शुक्रवार, 24 सितम्बर 2010 (12:43 IST)

अयोध्या की अब हवाई सुरक्षा भी

अयोध्या हवाई सुरक्षा
अयोध्या और फैजाबाद की अब हवाई सुरक्षा भी होगी। इस बाबत यहाँ के लिए कल ही एक आधुनिकतम उपकरणों से लैश हेलीकॉप्टर कल यहाँ आ गया। इस हेलीकॉप्टर में केयर सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से किसी मकान या किसी स्थान पर लगाए गए विस्फोटकों, भीड़ और इकट्ठा किए गए ईंट पत्थरों का पता लग जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस. राठौर ने बताया कि इसमें हाईपावर की सर्च लाइटें लगाई गई हैं ताकि ऊपर से उड़कर नीचे की गतिविधियों को देख लिया जाएगा। (वार्ता)