1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (6.5.2011)

शुक्रवार 6 मई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया सायं 4.07 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 2, नक्षत्र- रोहिणी प्रात: 8.05 पश्चात मृगशिरा, योग- अतिगंड सायं 5.41 पश्चात सुकर्मा, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश रात्रि 8.45 मिनट पर करेंगे।

दिन- शुभ

मुहूर्त- दानादि कार्यों का मुहूर्त

दिशाशूल- पश्चिम में।

दिन का पर्व- अक्षय तृती‍या, श्री बसेश्वर जयंती।

कार्य की अनुकूलता के लिए- जल से भरे कुंभ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- अविवाहित नाती की मृत्यु का नाना-नानी को डेढ़ दिन का सूतक लगता है।

शुभ समय- प्रातः 07.34 से 9.19, दिन 1.26 से 3.23 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 10.45 से 12.23 के मध्य शुभ कार्य न करें
लेखक के बारे में
WD