1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (25.1.2012)
Written By ND

आज के मुहूर्त (25.1.2012)

बुधवार, 25 जनवरी 2012

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया दिन 12.14 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- रबि उल अव्वल, तारीख- 1, नक्षत्र- धनिष्ठा दिन 3.58 पश्चात शततारका, योग- व्यतिपात दिन 02.33 पश्चात वरीयान, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चंद्रमा- कुंभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक सूर्योदय पूर्व से प्रारंभ।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- रबि उल अव्वल मासारंभ।

कार्य की अनुकूलता के लिए- श्रीफल का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- यदि दूध कहीं पड़ा गिरा हो तो उसे तुरंत साफ करना चाहिए। उसका अपमान स्थान स्वामी को कष्ट देता है।

शुभ समय- प्रात: 8.12 से 10.05 दिन 03.25 से 05.08 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.38 से 2.01 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
ND