1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (19.12.2011)
Written By WD

आज के मुहूर्त (19.12.2011)

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- पौष, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी दिन 03.13 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 23, नक्षत्र- हस्त सायं 06.58 पश्चात चित्रा, योग- सौभाग्य दिन 01.52 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चंद्रमा- कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 06.07 मिनट पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- पुरातन कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- भद्रा योग।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दूध से बने पदार्थ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- पृष्ठ स्थल से संबंधित परेशानी होने पर मंगल की उपासना, दान या मंगलवार का व्रत करने से लाभ मिलता है।

शुभ समय- प्रात: 10.01 से 11.52 दिन 3.16 से 5.08 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो प्रात: 8.22 से 9.42 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD