1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. प्रेरक व्यक्तित्व
  6. मुख्य चाणक्य सूत्र
Written By WD

मुख्य चाणक्य सूत्र

चाणक्य सूत्र
- जो बीत गया, सो बीत गया। अपने हाथ से कोई गलत काम हो गया हो तो उसकी फिक्र छोड़ते हुए वर्तमान को सलीके से जीकर भविष्य को संवारना चाहिए।


FILE


- बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना रास्ता खुद बनाते हैं। असंभव शब्द का इस्तेमाल बुजदिल करते हैं।

- अपनी कमाई में से धन का कुछ प्रतिशत हिस्सा संकट काल के लिए हमेशा बचाकर रखें।

FILE


- अपने परिवार पर संकट आए तो जमा धन कुर्बान कर दें। लेकिन अपनी आत्मा की हिफाजत हमें अपने परिवार और धन को भी दांव पर लगाकर करनी चाहिए।

- भाई-बंधुओं की परख संकट के समय होती है।

- स्त्री की असली परख धन के नष्ट हो जाने पर ही होती है।


FILE


- बिना कारण दूसरों के घर पर पड़े रहना कष्टों से भी बड़ा कष्ट है।

- मनुष्य का विकास और विनाश उसके अपने व्यवहार पर निर्भर करता है।

FILE

- मूर्खता बहुत से कष्टों का कारण बनती है।

- मूर्ख अपने घर में पूजा जाता, मुखिया अपने गांव में, परंतु विद्वान सर्वत्र पूजा जाता है।


लेखक के बारे में
WD