• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. धार
Written By Naidunia
Last Modified: धार , गुरुवार, 5 जनवरी 2012 (07:44 IST)

चूहों से बचाव के लिए वाहन पिंजरे में

धार
जिले के ग्राम बछड़ावदा में चूहों ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है। अनाज हो या महँगे कपड़े देखते-देखते चट कर जाना रोज की बात हो गई है। हद तो तब हो गई जब शैतान चूहों ने चौपहिया वाहनों की कीमती वायरिंग को ही कुतरना शुरू कर दिया। ज्ञातव्य है कि एक चौपहिया की वाहन की नई वायरिंग में करीब 15 हजार रु. खर्च आता है। चूहों से त्रस्त ग्राम के कृषक राजेश पटेल ने बताया कि शैतान चूहे उनके और रिश्तेदारों के वाहनों की वायरिंग कुतर कर भारी नुकसान पहुँचा चुके हैंं। लेकिन अब हमने चूहों से बचाव का रास्ता ढूँढ निकाला है। हमने अपने वाहनों को ही पिंजरों में रखना शुरू कर दिया है। इसके लिए 7 गुना 16 फिट साइज के पिंजरे बनवाएँ हैं। इन विशाल पिंजरों में पूरा वाहन समा जाता है। लेकिन चूहों के प्रवेश करने का कोई स्थान नहीं है। पिंजरे की लागत जरूर 15 हजार रु. है लेकिन इससे नुकसान से बचना तो संभव हो गया है।