बोलिंजर विश्वकप से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डग बोलिंजर अपने बाएँ टखने की चोट के कारण क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गए हैं और वह अब स्वदेश लौटेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियोथेरपिस्ट एलेक्स कोंटोरिस ने शुक्रवार को बताया कि बोलिंजर को भारत में आने के बाद से ही अपने बाएँ टखने में लगातार दर्द महसूस हो रहा था1 इस दर्द के कारण उनके लिए गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था और वह अब विश्वकप में हिस्सा नहीं ले सकते।
कोंटोरिस ने कहा 'बोलिंजर अब स्वदेश लौटेंगे और विशेषज्ञ की सलाह लेकर अपनी चोट का इलाज कराएँगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता बोलिंजर का स्थान लेने वाले खिलाड़ी के लिए फैसला करेंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति से मंजूरी मिल जाने के बाद इस खिलाड़ी की घोषणा कर दी जाएगी।
बोलिंजर इस विश्वकप में अब तक ऑस्ट्रेलिया के दोनों ही मैचों में नहीं खेले। ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण की कमान संभाल रहे ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन और शॉन टैट ने आज यहाँ दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 206 रन पर ढेर कर दिया। (वार्ता)