सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. rare 10,000 rupees note demonetized in 1978
Written By

दुर्लभ 10,000 रुपए का नोट जो हुआ 1978 में नोटबंदी का शिकार

rare
भारत में नोटबंदी सबसे बड़ी खबर बनी हुई है। पीएम मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आया है एक भारतीय 10,000 रुपए का नोट। जो शिकार हुआ था नोटबंदी का 1978 में। 


 
 
दुबई में रह रहे एक भारतीय के पास है यह दुर्लभ नोट। 1978 में भी 10,000 रुपए के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे। उस समय भी इस कदम का मकसद कालेधन को बाहर लाना था। यह कदम कितना सफल रहा कहा नहीं जा सकता क्योंकि उस वक्त माना जा रहा है कि 10,000 के सिर्फ 346 नोट ही बाजार में थे। 
 
रामकुमार दुबई में मैडल और सिक्कों से जुड़ी एक कंपनी के मालिक हैं। उन्हें यह नोट एक भारतीय रुपए जमा करने वाले से मिला था। गल्फ न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के डेटा के अनुसार 1978 में नोटबंदी लागू की गई थी। तब 10000 के सिर्फ 346 नोट बाजार में थे। जिनमें से 10 से भी कम नोट अब मिल सकते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
कांगो में हिंसा, 22 लोगों की मौत