• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Violence in Congo
Written By
Last Modified: गोमा (डीआर कांगो) , सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (08:47 IST)

कांगो में हिंसा, 22 लोगों की मौत

Violence in Congo massacre
कांगो के अशांत उत्तर कीवू प्रांत में इस हफ्ते के अंत में हुए जनसंहार में 22 लोग मारे गए। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।
यह खूनखराबा एरिंगेटी में हुआ। यह बेनी नाम के शहर से 55 किलोमीटर दूर है। बेनी कई हमलों की चपेट में रहा है जिसमें, क्षेत्रीय अधिकारी अमीसी कालोंडा के मुताबिक, अब तक 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमीसी ने ताजा हिंसा के लिए यूगांडाई विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया।
 
कांगो के अधिकारियों ने अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने इसरायल को दी परमाणु हमले की धमकी