Fact Check: क्या केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला वापस लिया? जानिए सच
केंद्र सरकार की तरफ से जारी हुए अनलॉक 5.0 की गाइडलाइंस में 15 अक्तूबर से स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलेने की अनुमति दी गई है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई कि केंद्र सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलेने का निर्णय वापस ले लिया है। अब 15 अक्तूबर से स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे। इस दावे के साथ एक न्यूज चैनल की ब्रेकिंग न्यूज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है।
क्या है सच-
केंद्र सरकार की तरफ से प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने केंद्र सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेज खोलेने के फैसले को वापस लेने वाली वायरल हो रही खबर का खंडन किया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने स्कूल व कॉलेज खोलेने के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है। पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ‘दावा: एक #morphed तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब 15 अक्टूबर से स्कूल व कॉलेज नहीं खोलेगी। PibFactCheck: यह दावा फर्जी है। @EduMinOfIndia ने हाल ही में स्कूल खोलने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।’
बताते चलें, केंद्र सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है। प्रदेश सरकारें अपने राज्य और क्षेत्र विशेष आदि की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए शिक्षण संस्थानों को खोलने पर अंतिम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक, स्कूलों के खुलने के बाद भी ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन जारी रहेगा और कोई भी स्कूल छात्रों को स्कूल आने को लेकर दबाव नहीं बनाएगा। साथ ही, छात्रों के स्कूल जाने के लिए उनके पैरेंट्स की लिखित सहमति साथ ले जानी होगी।

दावा: एक #morphed तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब 15 अक्टूबर से स्कूल व कॉलेज नहीं खोलेगी।#PibFactCheck: यह दावा फ़र्ज़ी है। @EduMinOfIndia ने हाल ही में स्कूल खोलने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 8, 2020
यहाँ पढ़ें- https://t.co/4yYopuVOgJ pic.twitter.com/HW1R2rNviF