सम्बंधित जानकारी
- Happy Teddy day 2020 : 10 फरवरी को हैप्पी टेडी डे मनाने से पहले जान लीजिए इसकी दिलचस्प कहानी
- Valentine day 2020 | प्रेम एक लाइलाज रोग है, बचके रहें वर्ना पछताएंगे
- वेलेंटाइन डे 2020 : 7 फरवरी से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक, जानिए किस दिन क्या करें...
- Happy Chocolate day : 9 फरवरी को मनेगा हैप्पी चॉकलेट डे, जानें क्या कहता है इतिहास
- Platonic Love : परिभाषा से परे होता है अफलातूनी प्यार यानी प्लेटोनिक लव
तुम आओ तो सही : मुमताज़ मिर्ज़ा की ये ग़ज़ल आपका दिल जीत लेगी :
उर्दू में एक मशहूर शायरा हुई हैं मुमताज़ मीरज़ा। मुमताज़ मीरज़ा का नाम मुमताज़ मिर्ज़ा अधिक प्रचलित है लेकिन सही नाम मुमताज़ मीरज़ा है। पाकिस्तान रेडियो में काम करती थीं। अब उनका निधन हो गया। पाकिस्तान में रहती थीं और हिन्दुस्तान का विभाजन होने से पहले 1928 में हिन्दुस्तान में पैदा हुई थीं।
तुम को हम दिल में बसा लेंगे, तुम आओ तो सही।
सारी दुनिया से छुपा लेंगे, तुम आओ तो सही।
एक वादा करो अब हमसे न बिछड़ोगे कभी
नाज़ हम सारे उठा लेंगे, तुम आओ तो सही।
बेवफ़ा भी हो सितमगर भी जफ़ा-पेशा भी
हम ख़ुदा तुम को बना लेंगे, तुम आओ तो सही।
यूँ तो जिस सिम्त नज़र उठती है तारीकी है,
प्यार के दीप जला लेंगे, तुम आओ तो सही।
इख़्तलाफ़ात भी मिट जाएँगे रफ़्ता-रफ़्ता,
जिस तरह होगा निभा लेंगे, तुम आओ तो सही ।
दिल की वीरानी से घबराके ना तुम मुँह को मोड़ो
बज़्म ये फिर से सजा लेंगे, तुम आओ तो सही ।
राह तारीक है और दूर है मंज़िल लेकिन
दर्द की शमाएँ जला लेंगे, तुम आओ तो सही ।
