1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. noida accident youth drowns in pit during party rescue operation

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

Noida Accident
नोएडा के सेक्टर-90 क्षेत्र में गड्ढे में डूबने से युवक की मौत के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद पिकनिक और पार्टी मनाने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नशे में थे और कई फीट ऊंची घेराबंदी के बावजूद वो गड्ढे में उतर गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और डीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मृतक के अन्य साथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवक को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि अन्य साथियों को सुरक्षित बचा लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी युवक परीक्षा खत्म होने के बाद यहां पार्टी मनाने आए थे। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
 
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साथियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद युवक नशे की हालत में गहरे पानी में उतर गया। लोगों को मौके की ओर आते देख युवकों ने शराब की बोतल पानी में फेंक दी।दो युवकों को खींचकर बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस गड्ढे में यह हादसा हुआ, वहां पहले से कई फीट ऊंची घेराबंदी की गई है। इसके बावजूद युवकों का पानी में उतरना इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों और बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  Edited by : Sudhir Sharma 
अगला लेख
ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी