सम्बंधित जानकारी
- भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर
- 'कॉकरोच जनता पार्टी' का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर धमाके के बाद X पर चला डिजिटल डंडा!
- अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट
- कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास
- कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन! X अकाउंट बैन के बाद अब Instagram हैकिंग का दावा
सोशल मीडिया की राजनीति में तेजी से उभर रही कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले पार्टी का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में रोक दिया गया था, जिसके बाद दिपके ने नया अकाउंट शुरू किया है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई है। इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 1.45 करोड़ से अधिक पहुंच गई है। अभिजीत दिपके ने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि किसी ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने की कोशिश की। इंस्टाग्राम की ओर से भेजे गए कथित मैसेज में लिखा था कि हमें जानकारी मिली है कि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं। अगर यह आपने किया है तो आप लॉगिन कर सकते हैं या अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
स्क्रीनशॉट में 'Login as abhijeetdipke' और 'Reset your password' जैसे विकल्प भी दिखाई दिए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिपके ने लिखा, “अब इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही है।”
दिपके के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि हम हर हमले से बच जाएंगे, क्योंकि हम कॉकरोच हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इसे रोकने के लिए क्या किया जाए? क्या हमें वैश्विक स्तर पर आवाज उठानी चाहिए?” कुछ यूजर्स ने दिपके को अकाउंट सुरक्षा बढ़ाने की सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा कि पासवर्ड कम से कम 50 अक्षरों का रखें और किसी के साथ साझा न करें।
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में रोक दिया गया था। दिपके ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था कि जैसा उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहे संदेश में लिखा था कि कानूनी मांग के जवाब में अकाउंट को भारत में रोका गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी खुद को “आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज” बताती है। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “यह उन लोगों की राजनीतिक पार्टी है जिन्हें सिस्टम ने गिनना तक जरूरी नहीं समझा। पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं और एक बड़ा जिद्दी समूह।' हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट, स्क्रीनशॉट और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। Edited by : Sudhir Sharma
