1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Illegal property worth 11 crores attached to Vikas Dubey's henchmen and relatives

UP: एक्शन में पुलिस व राजस्व टीम, दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गुर्गों व रिश्तेदारों की 11 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Police and Revenue Team
कानपुर देहात। कानपुर में 2 वर्ष पूर्व एनकाउंटर में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गुर्गों व रिश्तेदारों पर गैरकानूनी ढंग से अपराध के बलबूते पर तैयार की गईं संपत्तियों की तलाश कर कुर्क किए जाने का काम प्रशासन द्वारा जोरदार ढंग से किया जा रहा है।
 
दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गुर्गों व रिश्तेदारों पर कुर्क की जिले की अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा कुर्क करके सील कर दिया गया है। इसके बाद जिले के अन्य अपराधी के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
 
जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई : कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि मुख्यमंत्री व शासन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही कार्रवाई के चलते धारा 14(1) उत्तरप्रदेश गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कानपुर देहात के थाना शिवली में अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है और अपराधी मृतक विकास दुबे व उसकी बहन चन्द्रकांति उर्फ चन्द्रकांता व उसके बहनोई दिनेश कुमार तिवारी से कुल 11 करोड़ 13 लाख 78 हजार 910 रुपए की अवैध संपत्ति की राजस्व व पुलिस टीम कानपुर देहात द्वारा कुर्की व जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
 
क्या था बिकरु कांड? : 2 व 3 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि रात कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरु में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई थी और एक डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। बाद में विकास दुबे व उसके साथ पूरी घटना में शामिल कुछ अन्य साथियों का भी एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया था और पुलिस वालों को मारने में शामिल उसके अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, LAC पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है चीन