सम्बंधित जानकारी
- नेशनल हेराल्ड केस : ED ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए कल फिर पेश होने को कहा
- पीयूष गोयल बोले, भारी मन से लिया 19 विपक्षी सदस्यों को राज्यसभा से निलंबित करने का फैसला
- फड़णवीस कर रहे ठाकरे सरकार के अंतिम दिनों में जारी आदेशों की समीक्षा
- कारगिल के जख्म, शहीद सौरभ कालिया के पिता को आज भी है न्याय का इंतजार
- होटल में ऑर्डर किए खाने में मिली सांप की खाल, घरवाले भी हैरान
UP: बीच बारात में भड़का घोड़ा, बारातियों के बीच लगा उछलकूद मचाने
हमीरपुर (यूपी)। शादी-ब्याह में अक्सर आपने दूल्हे को घोड़ी के ऊपर बैठकर दुल्हन के द्वार पर जाते हुए देखा होगा, लेकिन कभी आपने घोड़ी को बारात में हुड़दंग मचाते हुए देखा क्या? उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है और इस हुड़दंग में कई बाराती घायल हो गए हैं।
उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में शादी में शामिल हुआ घोड़ा तब बिगड़ गया, जब डीजे की जोरदार आवाज उसके कान में गई और वह बारातियों की भीड़ में वह उछलकूद मचाने लगा। इस दौरान शादी में नाचते वाले बारातियों को रौंद डाला। इसमें कई लोग घायल हो गए और जल्द ही पास के अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें ले जाया गया। सोशल मीडिया पर घोड़े का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
