1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Crime

पिता ने पढ़ाई के लिए बेटे को डांटा तो लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली | Crime

licensed gun
लखनऊ। यहां एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटे ने अपने पिता पर गोली चला दी। पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 
खबरों के अनुसार घटना रविवार सुबह हुई। चिनहट के मटियारी गांव में रहने वाले अखिलेश मॉर्निंग वॉक कर घर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा अमन (19) एक दुकान पर बैठा है। उन्होंने उसे फटकार लगाई।

 
इससे अमन गुस्सा हो गया और घर जाकर लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकलकर अखिलेश पर गोलियां चला दीं। खबरों के मुताबिक पिता की जांघ में गोली लगी है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
अगला लेख
90 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 3 चीनी यात्री