1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तरप्रदेश के बहराइच में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (08:47 IST)

उत्तरप्रदेश के बहराइच में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में 50 हजार का इनामी बदमाश शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले पन्ना यादव उर्फ सुमन यादव को हरदी इलाके के अहिरनपुरवा गांव में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेर लिया था जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। यादव कानपुर का रहने वाला था और वह हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामलों में वांछित था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया