1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. sbi-branches-closed-6-days-may-23-28-nationwide-strike-bakrid-holidays
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 मई 2026 (13:16 IST)

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?

State Bank of India
SBI Bank Holiday May 2026: वीकेंड, बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और त्योहार की छुट्टियों की वजह देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रह सकता है। इस दौरान बैंक में ऑफलाइन काम जैसे चेक क्लियर कराना, नया खाता खुलवाना, लोन के कागज जमा करना या बैंक ड्राफ्ट बनवाना, जैसे काम नहीं हो पाएंगे। ऐसे में आप बैंकिंग संबंधी काम आज ही निपटा लें।
 

क्यों 6 दिन बंद रहेंगे बैंक?

दरअसल 23 मई 2026 को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक है तो 24 मई को रविवार की छुट्‍टी है। 25 और 26 मई 2026 को एसबीआई के कर्मचारियों की हड़ताल हैं इस वजह से बैंक का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। 27 और 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा के मौके पर दो दिन बैंक की छुट्टी रहेगी।
 

क्यों हड़ताल पर है बैंक कर्मचारी? 

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की शिकायत है कि नई भर्तियों में देरी हो रही है, कई काम बाहरी कंपनियों को दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों के प्रमोशन और करियर ग्रोथ से जुड़ी नीतियों में भी सुधार नहीं हो रहा है। इन मांगों को लेकर ही बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 
 
इस दौरान आप नेट बैंकिंग के माध्यम से अपना काम निपटा सकते हैं। एसबीआई एटीएम की मदद से कैश डिपोजिट करने और पैसे निकालने का काम भी प्रभावित नहीं होगा। हालांकि इन 6 दिनों में ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित होंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
विदेश यात्रा के बाद PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा