Hanuman Chalisa
✕

PPF खाताधारक के डिफॉल्टर हो जाने पर कुर्क नहीं होगी जमा राशि, जान लीजिए नए नियम

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (09:48 IST)
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार पीपीएफ खाते में पड़ी राशि को अब कुर्क नहीं की जा सकती है। नए नियम पब्लिक प्रविडेंट फंड स्कीम 2019 ने पीपीएफ के पिछले सभी नियमों की तत्काल प्रभाव से जगह ले ली है।
 
नए नियम के तहत अगर पीपीएफ का खाताधारक कोई कर्ज डिफॉल्ट करता है तो उसके पीपीएफ अकाउंट में जमा राशि को किसी कोर्ट के आदेश या डिक्री के अंतर्गत कुर्क नहीं किया जा सकता है। सरकार ने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम 2019 (PPF Scheme 2019) नाम से जारी इस नोटिफिकेशन को तत्काल रूप से प्रभावी भी कर दिया गया है।
 
नाबालिग बच्चे के नाम खोला जा सकता है अकाउंट : अब कोई भी व्यक्ति फॉर्म 1 के तहत एक आवेदन देकर PPF अकाउंट खोल सकता है। इतना ही नहीं, कोई भी व्यक्ति अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है।
 
500 से अधिक करवा सकते हैं जमा : PPF खाते में कोई व्यक्ति कम से कम 500 रुपए और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकता है वह भी 1 वित्तीय वर्ष में। लेकिन इसके लिए इस बात का ध्यान रखना होगा कि अधिकतम डिपॉजिट लिमिट अपने खाते के साथ नाबालिग के खाते को मिलाकर होगा।
 
15 साल का लॉक इन पीरियड : PPF में 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है यानी जमा पैसा खाता खुलवाने के 15 साल बाद मिलेगा। हालांकि मैच्योरिटी के बाद पीपीएफ अकाउंट के एक्सटेंशन का प्रावधान है और इसे आगे और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए उसे फॉर्म 4 के जरिए एप्लाई करना होगा, हालांकि अकाउंट में अगले 5 साल तक आगे बढ़ाने के लिए उसे अकाउंट मैच्योरिटी के 1साल पहले एप्लाई करना पड़ेगा।
 
हो जाएगा डिस्कॉन्टिन्यूड खाता : अगर किसी व्यक्ति ने यह अकाउंट खोलने के पहले साल कम से कम 500 रुपए जमा किया और फिर उसके बाद अगले साल अगर कोई राशि जमा नहीं की है तो इस खाते को बंद या डिस्कॉन्टिन्यूड खाता माना जाएगा। बंद अकाउंट को मैच्योरिटी अवधि के दौरान दोबारा शुरू कराने के लिए 500 रुपए के साथ सालाना 50 रुपए चार्ज लगेगा। यह शुल्क प्रतिवर्ष के अनुसार देय होगा।
 
इतना मिलता है ब्याज : हर वर्ष के आखिर में ब्याज की रकम खाताधारक के अकाउंट में जमा की जाती है। अभी पीपीएफ स्कीम पर 7.9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर लागू है। ब्याज दर की गणना हर महीने का 5वां दिन समाप्त होने के बाद और महीने के आखिरी दिन के बीच के न्यूनतम जमा रकम पर की जाती है।
 
आंशिक निकासी की सुविधा : पीपीएफ अकाउंट के आंशिक रूप से निकासी की भी सुविधा है। पीपीएफ से पैसे निकालने का नियम यह है कि अकाउंट खुलने के साल के आखिर से 5 साल बीतने के बाद खाताधारक फॉर्म 2 के जरिए अकाउंट से रकम निकाल सकता है। निकासी खाते में जमा रकम के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख