sundarkand

ESIC का बड़ा फैसला, बाहर से मातृत्व सेवाएं लेने के लिए प्रसूति व्यय बढ़ाया, मिलेंगे 7500 रुपए

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (07:54 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने उसके नेटवर्क से बाहर के अस्पतालों में मातृत्व सेवाओं का लाभ उठाने वाली गर्भवती महिलाओं को निगम की योजना के तहत भुगतान किए जाने वाले प्रसूति व्यय को बढ़ाकर 7,500 रुपए करने का निर्णय किया है। अभी यह 5,000 रुपए है।
 
प्रसूति व्यय उन लाभार्थी महिलाओं को दिया जाता है जो ESIC नेटवर्क के अस्पताल या औषिधि केंद्रों तक पहुंच नहीं होने के चलते अन्य अस्पतालों में मातृत्व सेवाओं का लाभ उठाती हैं।
 
श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में हुई ESIC की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। जीवन यापन की लागत के लगातार बढ़ने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।
 
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीवन यापन लागत सूचकांक में वृद्धि को देखते हुए प्रसूति व्यय बढ़ाने का निर्णय किया गया है। यह 5,000 रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपए किया गया है।
 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

अगला लेख