मंगलवार, 28 मार्च 2023
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. priyanka gandhi congress win on their own all seats sp bsp
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 14 नवंबर 2021 (18:20 IST)

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, UP चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

बुलंदशहर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत की। 
प्रियंका गांधी ने इस मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे। 
 
प्रियंका गांधी आज छोटीकाशी अनूपशहर में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की प्रतिज्ञा कराने पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें
UP : पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं 7 साल में 100 के पार हो गई कीमत