Narak Chaturdashi
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Nritygopal Das, 2017 Uttar Pradesh Assembly elections

सपा-बसपा डरती है राम मंदिर की बात करने में : नित्यगोपाल दास

Nritygopal Das
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में नित्य गोपालदास ने कहा कि सपा-बसपा राम मंदिर की बात करने से  इसलिए डरती है कि कहीं वोट बैंक न खिसक जाए। भाजपा का जन्म राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ है। बताते चलें कि आज कानपुर आए राम जन्मभूमि न्यास समिति के अध्यक्ष नित्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का फैसला भले ही कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन देश के करोड़ों हिन्दुओं की दिलों में सुबह की पहली किरण, उसके जल्द निर्माण की आशा लिए खुलती है। 
उन देशवासियों की आशा को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है और कोई नहीं। धर्मगुरु ने यूपी में सपा-कांग्रेस पार्टी के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी अनाथ है, इसलिए उन्हें सहारे की जरूरत है। उत्तरप्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बोले कि प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है, विकास के साथ रोजगार व बेहतर कानून व्यवस्था अगर कोई दे सकता है तो वह भाजपा ही है। यह बात चुनाव परिणाम आने के बाद साबित हो जाएगी।