1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. bangladesh aid cut textile industry boost
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (12:05 IST)

क्या बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है निर्मला सीतारमण का बजट?

बजट में बांग्लादेश फंड आधा, भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट

Nirmala Sitharaman budget
Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में बांग्लादेश को दिए जाने वाले फंड में कमी की है साथ ही टैक्सटाइल इंडस्ट्री को भी नया बूस्ट दिया है जो बांग्लादेश से कपड़ा आयात महंगा होने से संघर्ष कर रही थी। बांग्लादेश को दी जाने वाली सहायता में कटौती को बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
 
भारत ने 2025 के बजट में बांग्लादेश को 120 करोड़ दिए थे जबकि इस वर्ष उसे मात्र 60 करोड़ रुपए की मदद निर्धारित की है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग आधी है। यह कटौती इस बात को दर्शाती है कि भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में फिलहाल तनावपूर्ण है। साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग के पहलुओं में बदलाव हो रहा है।
 
भारत द्वारा बांग्लादेश को मिलने वाली सीधी सहायता घटने से कुछ परियोजनाओं या सहयोग कार्यक्रमों पर असर हो सकता है। संयुक्त परियोजनाओं की गति धीमी हो सकती है साथ ही नई सरकारी-स्तर की योजनाएं टल सकती हैं।
 
यह कटौती ऐसे समय में हुई है जब अगस्त 2024 में शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद अंतरिम प्रमुख मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में कुछ तनाव देखा गया है। 

बजट में टैक्सटाइल इंडस्ट्री को क्या मिला

बजट में देश की कपड़ा इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए बड़ी घोषणाएं की गई। मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय फाइबर योजना का भी एलान किया गया। सिल्क प्रोडक्शन, मशीनरी सपोर्ट, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम और टेक्सटाइल्स सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट की घोषणा भी की गई।
 
गौरतलब है कि बांग्लादेश भारत से कपड़ा और उसके कच्चे माल (textile inputs) का बड़ा आयातक रहा है, खासकर कॉटन, यार्न (ढीली धागा) और फैब्रिक के रूप में। ये आयात बांग्लादेश की गरमेंट और टेक्सटाइल उद्योग के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की मार, जानिए द्रास से कारगिल और गुलमर्ग तक कैसा है मौसम?