1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan congratulates Neeraj Chopra on winning the gold medal
Written By
Last Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (23:35 IST)

CM शिवराज ने नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने पर दी बधाई, महिला हॉकी टीम को 31-31 लाख देने का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए आज कहा कि उन्हें यहां नहीं रुकना है, बहुत आगे जाना है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए सम्मान निधि देने का ऐलान किया।
चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी और कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली बार 'जन गण मन' का स्वर गूंजेगा। हम सभी देशवासियों के लिए इससे बड़ा खुशी का पल नहीं हो सकता है, इस अप्रतिम क्षण के लिए नीरज चोपड़ा को ढेरों शुभकामनाएं और धन्यवाद। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां नहीं रुकना है, बहुत आगे जाना है।

मध्यप्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलने गई भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य जिन्होंने मध्यप्रदेश की हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके साथ सभी महिला खिलाड़ियों को यह सम्मान निधि दी जाएगी।