1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
  4. संजोग से बनी संगिनी

Sanjog Se Bani Sangini | संजोग से बनी संगिनी

संजोग से बनी संगिनी इकबाल खान बिन्नी शर्मा डांस इंडिया डांस जी टीवी
PR
16 अगस्त से जी टीवी पर नया धारावाहिक ‘संजोग से बनी संगिनी’ शुरू होने जा रहा है जो गौरी और रुद्र की प्रेम कहानी पर आधारित है। रुद्र और गौरी अलग और विषम परिस्थितियों में जिंदगी जी रहे हैं और सच्चे प्यार की तलाश में है। हरिद्वार के खूबसूरत वातावरण में इस प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

इस धारावाहिक में रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं इकबाल खान। इकबाल दो साल बाद छोटे परदे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। इस बारे में वे कहते हैं ‘अपनी वापसी के लिए इससे बेहतर धारावाहिक और कोई नहीं हो सकता था। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी और अपने किरदार के बारे में जाना तो मुझे यह बेहद पसंद आया। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह प्रेम कहानी दर्शकों के दिल को छू लेगी।‘

गौरी की भूमिका में बिन्नी शर्मा नजर आने वाली हैं। बिन्नी ने डांस इंडिया डांस के दूसरे भाग में अंतिम 4 में अपना स्थान बनाया था और अब वे अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। रोमांचित बिन्नी का कहना है ‘दर्शकों ने एक डांसर के रूप में मुझे भरपूर प्यार दिया है और अब मैं अभिनेत्री के रूप में उनका दिल जीतने की कोशिश करुँगी। इतनी ‍उम्दा भूमिका मिलने से मेरी मुँह माँगी मुराद पूरी हो गई।‘

जी टीवी के नीतिन वैद्य का कहना है कि इकबाल खान और बिन्नी शर्मा के बीच एक सहज आकर्षण है और इसीलिए दोनों का चयन किया गया। इसके अलावा हरिद्वार की शानदार पृष्ठभूमि, अरुणा ईरानी और सुधा चंद्रन जैसी सशक्त अभिनेत्रियाँ, जबरदस्त पटकथा इस धारावाहिक की खासियत हैं जिससे दर्शक अपने आपको जोड़ सकेंगे। प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात 10 बजे इस धारावाहिक को देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें