एक पैकेट उम्मीद
|
इसके अलावा चैनल-9 एक्स पर ‘रिमोट कंट्रोल’, जी टीवी पर ‘चलती दा नाम गाड़ी, एनडीटीवी इमेजिन पर ‘जस्सूबाई जयंती लाल जोशी की ज्वाइंट फैमेली’ प्रसारित हो रहा है और हाल ही में पाँच फरवरी से एनडीटीवी इमेजिन पर उनका नया धारावाहिक ‘एक पैकेट उम्मीद’ का प्रसारण शुरू हुआ है जो हर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे देखा जा सकता है।
यह धारावाहिक ऐसी महिलाओं की कहानी है, जिन्हें परिस्थितियों ने एक साथ ला खड़ा किया है। वे दिल से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। कई वर्ष पहले पचास वर्षीय अंबिका अपनी तीन वर्षीय बेटी सुजाता के साथ एक जर्जर इमारत ‘उम्मीद भवन’ मे रहने आई थी।
वह विधवा थी और उसके पास मात्र एक सौ पचास रुपए थे। अंबिका ने पापड़ बेचकर अपनी जीविका चलाना शुरू की और धीरे-धीरे उसके साथ कुछ महिलाएँ जुड़ती गईं और अब यह कई महिलाओं का एक परिवार बन चुका है।
|
इन महिलाओं की समस्याएँ एक आम महिला की तरह है। किसी को पति ने घर से निकाल दिया है तो किसी को बेटे ने। कुछ अनाथ हैं। बावजूद इसके इन सभी औरतों के दिलों में हर तरह की कठिनाइयों से जूझकर जीतने का जज्बा है। युवा महिलाएँ अपने से बड़ों से सीखती हैं कि क्या सही और क्या गलत है। बदले में उन्हें बड़ों का प्यार मिलता है।
आम परिवारों की तरह उम्मीद भवन की महिलाएँ भी हर दिन अपने अस्तित्व को बरकरार रखने की समस्याओं से जूझती हैं। वे साथ त्योहार मनाती हैं, एक-दूसरे को चिढ़ाती हैं और मौज-मस्ती से रहती हैं। वे खाद्य पदार्थों को बेचकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हैं।
जेडी मजिठिया का कहना है ‘उम्मीद भवन में रहने वाली महिलाएँ अपने दर्दनाक अतीत को भूलाकर नई जिंदगी शुरू करने के लिए यहाँ आती हैं। सभी का जिंदगी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है। इस धारावाहिक में हमने इन्हीं महिलाओं के जीवन को नाटकीय घटनाक्रमों, उनके अनुभवों, उनके संघर्षों और जीरो से हीरो बनने की दास्तान को पिरोया है। इसमें जीवन का हर रंग नजर आएगा। इसमें जीवन की कठिनाइयों से लड़कर कामयाबी हासिल करने वाली साहसी महिलाओं की कहानियाँ पेश की गई हैं।‘
|
|
|

