सम्बंधित जानकारी
- Sweet Pongal Recipe : कैसे बनाएं साउथ इंडिया की मशहूर डिश 'सक्कराई पोंगल', पढ़ें आसान विधि
- अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें मालपूए का भोग, मिलेगा शुभता का आशीष
- ठंड में स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद फायदेमंद हैं गोंद के लड्डू, पढ़ें सरल विधि
- सर्दी के मौसम में इन 5 खास डिशेज से करें न्यू ईयर 2021 का स्वागत
- अमावस्या पर केसरिया खीर से लगाएं शिवजी को भोग, पढ़ें सरल विधि
लोहड़ी विशेष : तिल-गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी
Lohri Festival Barfi
सामग्री : 500 ग्राम तिल, गुड़ 250 ग्राम, 50 ग्राम नारियल बूरा, बादाम-पिस्ता 100 ग्राम, इलायची 4-5 नग।
विधि : तिल को साफ करके कड़ाही में हल्का-सा भून लें। अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी बनने पर तिल, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और उसमें बादाम-पिस्ता बारीक कतर कर डालें।
अब नारियल बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक थाली या ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर इस मिश्रण को जमा दें और मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है लोहड़ी स्पेशल स्वादिष्ट तिल-गुड़ की बर्फी आपको जरूर पसंद आएगी।
