suvichar
✕

बाजार में बढ़त, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (18:32 IST)
मुंबई। औद्योगिक उत्पादन और खुदरा महंगाई के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की बड़ी कंपनियों में लिवाली से शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.05 अंक चढ़कर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 10,167.45 अंक पर पहुंच गया। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 250.47 अंक की छलांग लगाकर 02 अगस्त के बाद के उच्चतम स्तर 32,432.69 अंक पर पहुंच गया। बाजार की बढ़त में मुख्य योगदान बैंकिंग के साथ भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों का रहा।
 
टाटा के उपभोक्ता मोबाइल कारोबार का अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के शेयर आज करीब आठ प्रतिशत उछल गए। टाटा स्टील में लगभग तीन प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। सबसे ज्यादा एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट डॉ. रेड्डीज लैब में रही। 
 
सरकार द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर नौ महीने के उच्चतम स्तर 4.3 प्रतिशत पर रही। सितंबर की खुदरा महंगाई दर भी 3.8 प्रतिशत पर स्थिर रही जबकि बाजार का अनुमान था कि महंगाई बढ़ सकती है।
 
दोनों आंकड़े सकारात्मक रहने से निफ्टी 27.30 अंक की बढ़त में 10,123.70 अंक पर खुला। खुलने के कुछ देर बाद ही 10,120.10 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद इसका ग्राफ भी लगातार मजबूत रहा। बड़ी कंपनियों में मजबूत निवेश धारणा के बल पर कारोबार की समाप्ति से पहले यह 10,191.90 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। अंतत: 0.70 प्रतिशत यानी 71.05 अंक चढ़कर निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर 10,167.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 32 कंपनियां हरे और 18 लाल निशान में रहीं।
 
सेंसेक्स 65.52 अंक की तेजी के साथ 32,247.74 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। मजबूत लिवाली के दम पर कारोबार की समाप्ति से 32,508.59 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.78 प्रतिशत यानी 250.47 अंक की छलांग लगाकर 32,432.69 अंक पर रहा। 
 
बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली कम रही। बीएसई का मिडकैप 0.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत की बढ़त में क्रमश: 15,966.69 अंक और 16,903.65 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,308 के शेयर हरे और 1,422 के लाल निशान में रहे जबकि 124 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)
Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Top News 5 November: ईरान युद्ध की वजह से हारे ट्रंप, अग्निपथ योजना में बदलाव और मेटा पर FIR

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

अगला लेख