1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. China Open, Andy Murray, Quarter Finals,

ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मरे का चीन ओपन का सफर क्वार्टर फाइनल में आकर हुआ खत्म

China Open
बीजिंग। ब्रिटेन के 3 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मरे को शुक्रवार को चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय डोमिनिक थिएम से 2-6, 6-7 से हार का मुंह देखना पड़ा। 
 
पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी मरे ने जनवरी में कूल्हे की सर्जरी कराई थी और वे वापसी कर रहे हैं। चीन ओपन में 4 दिन में यह उनका तीसरा मैच था और वे बुधवार को कैमरन नोरी के खिलाफ 3 सेट की जीत के बाद थके हुए दिख रहे थे। 
 
26 साल के 5वीं रैंकिंग पर काबिज थिएम का सामना अंतिम 4 में रूस के चौथे वरीय कारेन खाचानोव से होगा जिन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को 3 सेट तक चले मैच में पराजित किया। 
फोटो साभार ट्विटर
अगला लेख
नोवाक जोकोविच दमदार जीत के साथ 'जापान ओपन' के सेमीफाइनल में