सम्बंधित जानकारी
- पी. कश्यप जापानी खिलाड़ी से कोरिया ओपन सेमीफाइनल में हारे
- जोकोविच, फेडरर, सेरेना, नडाल और ओसाका US Open के प्री क्वार्टर फाइनल में
- ओसाका और नडाल US Open ओपन के तीसरे दौर में, विंबलडन चैंपियन हालेप बाहर
- क्या वाकई जापान में बैन हो रहे हैं ‘हानिकारक’ माइक्रोवेव ओवन...
- ओलंपिक टेस्ट इवेंट : भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, मेजबान जापान को दी शिकस्त
नाओमी ओसाका चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में
बीजिंग। जापान की दो बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका ने रविवार को अमेरिका की जेसिका पेगुला को शिकस्त देकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चौथी वरीय ओसाका ने 26 गलतियों के बावजूद जेसिका पर 6-3, 7-6 से जीत हासिल की। अब ओसाका का सामना जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच से होगा।
वहीं दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सिमोना हालेप ने पीठ की समस्या के बावजूद क्वालीफायर रेबेका पीटरसन पर 6-1, 6-1 से जीत हासिल की।
वीनस विलियम्स ने बारबोरा स्ट्राइकोवा पर 6-3, 4-6, 7-5 की जीत से अगले दौर में प्रवेश किया। वीनस की बहन सेरेना घुटने की समस्या के कारण यहां नहीं खेल रहीं।
