• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Solar eclipse ring of fire 2023
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (17:40 IST)

Surya Grahan 2023 : रक्षाबंधन, जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्सव के बाद इस तारीख को लगने वाला है सूर्यग्रहण

Surya Grahan 2023 : रक्षाबंधन, जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्सव के बाद इस तारीख को लगने वाला है सूर्यग्रहण - Solar eclipse ring of fire 2023
Ring of fire Solar Eclipse : 30-31 को रक्षा बंधन के पर्व के बाद 4 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को गणेश उत्सव के त्योहार के बाद साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय पंचांग और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एफेमेरिज के अनुसार 14 अक्टूबर को सूर्यग्रहण का खास नजारा हमें देखने को मिलेगा।
 
कैसे होता है सूर्य ग्रहण? : सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चंद्रमा द्वारा आवृत्त हो जाए। वैज्ञानिकों के अनुसार धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक लेता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
 
सूर्य ग्रहण 2023 | surya grahan 2023:-
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार 14 अक्‍टूबर को चक्राकार सूर्यग्रहण रहेगा जिसे ‘रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है।
  • 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिय, लेकिन यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक रहा था।
  • अब वर्ष 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा। संभवत: यह ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं होगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को अमेरिका में देखा जा सकता है।
  • बताया जा रहा है कि यह सूर्यग्रहण अमेरिका के उत्तर में ओरेगॉन से लेकर गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक दिखाई देगा।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि वह इस ग्रहण का लाइव कवरेज करेगी। इस ग्रहण को नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
  • यह जानकारी नासा ने एक ट्विटर पोस्‍ट में करके साझा की है कि 14 अक्‍टूबर को 'रिंग ऑफ फायर' अमेरिका ओरेगॉन तट से गल्‍फ ऑफ मैक्सिको का सफर करेगा। इसे आप ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे।
  • भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देखा तो इसका मतलब यह है कि सूतक काल मान्य नहीं होगा।