अगले पन्ने पर, नारियल में हैं कौन-कौन से विटामिन और...
अगले पन्ने पर नारियल के लाभ...
नारियल का वैज्ञानिक रहस्य...
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृषि विभाग में कार्यरत बीडी गुहा ने आश्चर्यजनक रूप से नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी व्यक्ति को बिना छुए महज 10 सेकंड में ब्लड ग्रुप बता देते हैं। गुहा का दावा है कि वे इससे भरा और खाली सिलेंडर, जमीन के अंदर का पानी, भूमिगत सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। प्राचीनकाल में लोग ऐसा करते भी थे।
गुहा के अनुसार विभिन्न ब्लड ग्रुप में नारियल अलग-अलग दिशा में मुड़ता है। इसका वैज्ञानिक कारण जानने के लिए वे शोध कर रहे हैं। चिकित्सा विज्ञान के मुताबिक 8 ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव, बी निगेटिव, ओ पॉजीटिव और ओ निगेटिव होते हैं। इनमें से 5 ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव, एबी पॉजीटिव, बी पॉजीटिव, ओ पॉजीटिव और ओ निगेटिव को ये नारियल से पहचान सकते हैं। चूंकि तीनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों की संख्या बहुत कम है इसलिए उन्हें पहचानने में समय लग जाता है।
आखिर अलग-अलग ब्लड ग्रुप में नारियल अलग-अलग दिशा में क्यों मुड़ जाता है, इसका वैज्ञानिक कारण गुहा खुद नहीं जानते। गुहा इसे पता लगाने के लिए अब शोध कर रहे हैं। इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं- उनकी बेटी सोनाली, मोनाली और बेटा आयुष। कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे उनके तीनों बच्चों को इससे संबंधित वैज्ञानिक कारण पता लगाने की उम्मीद है।
मिलेंगी नई जानकारियां : गुहा बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल लें। थोड़ी देर में नारियल अलग दिशा में मुड़ जाता है। ए पॉजीटिव ब्लड ग्रुप होने पर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन लेता है। एबी पॉजीटिव में 45 से 55 डिग्री, बी पॉजीटिव में 60 डिग्री, ओ पॉजीटिव में 90 डिग्री और ओ नेगेटिव में 180 डिग्री की पोजीशन ले लेता है।
अगले पन्ने पर नारियल से संबंधित कुछ खास टोटके...
नारियल के माध्यम से आप अपनी पारिवारिक, दांपत्य तथा आर्थिक परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
ऋण उतारने के लिए : एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।
व्यापार लाभ के लिए : कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।
धन संचय के लिए : यदि रुपया टिक नहीं पा रहा हो या सेविंग नहीं हो पा रही हो तो परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में एक जटावाला नारियल, गुलाब, कमल पुष्प माला, सवा मीटर गुलाबी, सफेद कपड़ा, सवा पाव चमेली, दही, सफेद मिष्ठान्न एक जोड़ा जनेऊ के साथ माता को अर्पित करें। इसके पश्चात मां की कपूर व देसी घी से आरती उतारें तथा श्रीकनकधारा स्तोत्र का जाप करें। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अन्य परेशानी : शनि, राहू या केतुजनित कोई समस्या हो, कोई ऊपरी बाधा हो, बनता काम बिगड़ रहा हो, कोई अनजाना भय आपको भयभीत कर रहा हो अथवा ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपके परिवार पर कुछ कर दिया है, तो इसके निवारण के लिए शनिवार के दिन एक जलदार जटावाला नारियल लेकर उसे काले कपड़े में लपेटें। 100 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ उसे बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करना बहुत ही लाभकारी होता है।