• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Shri Manta Ganesh
Written By

मन्नतें पूरी करता है मनावर का 'मानता गणेश मंदिर'

Shri Manta Ganesh
मनावर का मानता गणेश मंदिर, जो पूरी करता हैं मन्नतें... 
- संजय वर्मा 'दृष्टि'
 
मध्यप्रदेश के धार जिले की मनावर तहसील के अंतर्गत मनावर से 2 किलोमीटर की दूरी पर टोंकी-मनावर मार्ग पर स्थित कालीकराय स्थान पर मानता गणेश मंदिर है। कहते हैं कि यहां पर जो भी मानता (मन्नतें) ली जाती हैं, वे अवश्य पूरी होती हैं।
 
मानता गणेश की प्रतिमा 250 वर्ष पहले की है। यह प्रतिमा वहां रहने वाले लोहार कालूजी को मान नदी में मिली थी। उन्होंने यहां छोटी देवली बनवा कर इसकी स्थापना थी। वर्तमान में मंदिर समिति ने यहां भव्य मंदिर, बगीचा, प्याऊ आदि बनवाई है।
 
मानता गणेश मंदिर पहाड़ी के ठीक नीचे शिवलिंग एक गुफा में विद्यमान है। पहाड़ से पानी रिसकर शिवलिंग के ऊपर टपकता रहता है। इसके ठीक नीचे मान नदी बहती है। सामने पश्चिम में पहाड़ पर गड़ी (किलेनुमा आकार, जो कि राजा के समय सुरक्षा हेतु बनाई जाती) स्थित है। यहां बहती हुई नदी व सूर्य अस्त का दृश्य बहुत ही आकर्षित करता है।