Last Modified: पटना ,
Thursday, 15 June 2017 (12:01 IST)
दरभंगा में योगी की सभा से पहले गिरा पंडाल
Publish Date: Thu, 15 Jun 2017 (12:01 IST)Updated Date: Thu, 15 Jun 2017 (12:04 IST)
पटना। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दरभंगा में एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा से पहले आई तेज आंधी और बारिश की वजह से सभा स्थल का पंडाल पूरी तरह से जमींदोज हो गया है।
सुत्रों के अनुसार आज सुबह चार और पांच बजे के बीच आई तेज आंधी और पानी की वजह से सभा स्थल पर बने 45,000 हजार वर्ग फीट का वाटर प्रूफ पंडाल पूरी तरह से गिरकर धवस्त हो गया। कहा जा रहा है कि योगी की यह सभा अब खुले में होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले दो दिवसीय दौरे पर बिहार आने वाले थे लेकिन राजनीतिक कारणों से 16 जून का पटना दौरा रद्द हो गया।