शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman gang raped on the pretext of getting job
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (22:40 IST)

नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 युवकों पर मामला दर्ज

Rape
जींद। नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के रोहतक के एक होटल में आधा दर्जन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सिविल लाइन थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अंकित नाम के युवक से जान पहचान थी। अंकित ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रोहतक के एक होटल में दुष्कर्म किया। गत दिवस फिर अंकित शहर में आया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में उसने बताया कि इस दौरान अंकित ने अपने दोस्त लाखनमाजरा निवासी मंगल, दीपक तथा तीन अन्य को बुला लिया, जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश में Corona के 147 नए मामले, 4 और लोगों की मौत