Hanuman Chalisa
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. vk sasikala chennai

शशिकला का नया दांव, पनीरसेल्वम को निकाला

vk sasikala
उच्चतम न्यायालय द्वारा एआईएडीएम की महासचिव शशिकला नटराजन को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद शशिकला और पीनरसेल्वम के बीच टकराव बढ़ गया है। 
अदालत के फैसले से मुख्यमंत्री पद का ख्वाब छिनने के बाद शशिकला ने नया दांव खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को पार्टी से निकाल दिया है। शशिकला खेमे ने ई. पलानीसामी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। बैठक में 120 विधायक मौजूद थे। पलानीसामी तीन बार विधायक रहने के साथ ही तमिलनाडु सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि अदालत के फैसले के बाद शशिकला 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगी और 10 साल तक कोई पद पर काबिज नहीं रह पाएगी।  दूसरी ओर डीएमके नेता एमके स्टालिन ने कोर्ट के फैसले को सही बताया है। 
ये भी पढ़ें
भाजपा का अभेद्य किला, जहां धर्म नहीं विकास जीतता है...