गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली
Uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में उसे बदमाशों ने गोली मार दी थी।
गौरतलब है कि 3 दिन पहले पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। इस दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर था।
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन आरोपी दोनों शूटरों को खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया था। गैंगवार की आशंका को देखते हुए उन्हें रुड़की से हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे आसानी से फरार हो गए।
गैंगस्टर विनय त्यागी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और अपहरण के लगभग 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें