सम्बंधित जानकारी
- तेज प्रताप बोले, मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं
- तेज प्रताप परिवार की शांति हेतु करा रहे 'शत्रु हंता यज्ञ', घर लौटने की रखी बड़ी शर्त, डिप्रेशन में लालू
- तलाक के लिए अड़े तेज प्रताप, कहा- दमघोंटू माहौल में नहीं जी सकता
- लालू पुत्र तेज का एक और कारनामा, ऐश्वर्या राय से लेंगे तलाक, छह माह पहले हुई थी शादी
- फेसबुक पोस्ट पर बोले तेजप्रताप, कहा- परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रही भाजपा
तलाक पर अड़े तेज प्रताप, ट्वीट कर कहा- टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए
पटना। आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के फैसले पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।
गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए। हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने यह टिप्पणी तलाक संबंधी मामले में ही की है।
तेज प्रताप और ऐश्वर्या के परिवार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला बदल दें।
हालांकि उन्होंने रहीम का गलत दोहा ट्वीट किया। सही दोहा है 'टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए'।
