सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका के साथ यूपी सरकार के व्यवहार को राहुल गांधी ने बताया तानाशाही, बोले- बंद नहीं होगी लड़ाई
- सोनभद्र हत्याकांड : पीड़ित परिवारों के 12 सदस्यों ने की प्रियंका से मुलाकात
- प्रियंका ने बिना बिजली के गेस्ट हाउस में बिताई रात, प्रशासन से दूसरे दौर की बातचीत भी नाकाम
- जमीन पर धरने पर बैठी प्रियंका बोलीं, मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं
- योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीड़ितों के प्रति मेरी व राज्य सरकार की गहरी संवेदनाएं
सोनभद्र नरसंहार पर सियासत : तृणमूल प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार के पीडि़त परिवारों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने टवीट कर बताया कि पार्टी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि एडीएम और एसपी ने हमें नहीं बताया कि किस धारा के तहत हमें हिरासत में लिया गया है। हमने प्रशासन से कहा कि हम सहयोग करेंगे लेकिन हम घायलों से मिलना चाहते हैं और उसके बाद सोनभद्र जाकर पीड़ित परिवार वालों से मिलना चाहते हैं ताकि हम शोकाकुल परिवार वालों को ढांढस बंधा सकें। तृणमूल प्रतिनिधिमंडल सुबह ही वाराणसी पहुंचा।
भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में बुधवार को 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। सोनभद्र के पड़ोस के जिले मिर्जापुर में स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया था। वे सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं। प्रशासन ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रियंका को हिरासत में लिया।
