शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 5 March 2026 live update
Last Updated :पटना , गुरुवार, 5 मार्च 2026 (23:45 IST)

Su-30 MKI फाइटर एयरक्राफ्ट रडार से संपर्क के बाद गायब

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi :  डिफेंस PRO गुवाहाटी के मुताबिक एक Su-30 MKI फाइटर एयरक्राफ्ट रडार से संपर्क में आने के बाद गायब हो गया। एयरफोर्स की टीम तथ्यों का पता लगाने के लिए भेजी गई। खबरों के मुताबिक Su-30 MKI, जो 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट है, कार्बी आंगलोंग जिले में उड़ान भरते समय शाम करीब 7 बजे गायब हो गया था। अधिकारियों ने कहा कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क रात 7:42 बजे टूट गया था और इसके बाद विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया। पल पल की जानकारी...पल पल की जानकारी...


09:48 PM, 5th Mar
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के कारण का पता नहीं चला। इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

02:52 PM, 5th Mar
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

11:53 AM, 5th Mar
बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी। 

11:39 AM, 5th Mar
-भाजपा नेता राहुल सिन्हा राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

11:32 AM, 5th Mar
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और समर्थन।

नीतीश कुमार आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का हो सकता है।