शरद पवार को अस्पताल में कराया भर्ती, सेहत पर नजर रख रही डॉक्टरों की टीम, जानिए किस बीमारी से हैं पीड़ित?
Sharad Pawar : महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी कुछ जांचें कर रहे हैं। पवार ने नियमित जांच के कारण मंगलवार को बारामती दौरा रद्द कर दिया है। उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले के अनुसार, पवार को 2 दिन पहले स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, तभी डॉक्टरों ने उनको भर्ती करने की बात कही थी। डॉक्टरों का कहना कि चिंताजनक बात नहीं है, उनकी रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
क्या बोली बेटी सुप्रिया सुले?
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी कुछ जांचें कर रहे हैं। पवार ने नियमित जांच के कारण मंगलवार को बारामती दौरा रद्द कर दिया है। उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले के अनुसार, पवार को 2 दिन पहले स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, तभी डॉक्टरों ने उनको भर्ती करने की बात कही थी।
अफवाह पर ध्यान न दिया जाए
डॉक्टरों का कहना कि चिंताजनक बात नहीं है, उनकी रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। अगर हालत स्थिर रहेगी तो उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। पवार के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पवार के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।
बारामती का दौरा किया रद्द
शरद पवार को बारामती की एक रैली में शामिल होना था। बारामती में उपचुनाव होना है और इसलिए उनकी यह सभा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। पवार को बारामती में होने वाली प्रचार की सांगता सभा में शामिल होना था, लेकिन अब वे नहीं जाएंगे। यह बारामती उपचुनाव से पहले कार्यक्रम तय है।
पवार को इस महीने की शुरूआत में राज्यसभा सांसद की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत 19 अन्य लोगों के साथ शपथ ली थी, तब पवार व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे और बैठे-बैठे राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में शपथ ली।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
