गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्टी, कई अस्पताल में भर्ती
Dahod Gujarat Food Poisoning case : गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था, जिसके बाद रात 11 बजे अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हुईं। 50 से अधिक गंभीर मरीजों को दाहोद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 150 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है।
गांव में अफरातफरी का माहौल
गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था, जिसके बाद रात 11 बजे अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हुईं।
जांच के लिए भेजे खाने के सैंपल
50 से अधिक गंभीर मरीजों को दाहोद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 150 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आम का जूस या पनीर की सब्जी खाने से फूड पॉइजनिंग हुई होगी, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शादी के कार्यक्रम में ऐसा कौनसा खाना खाया गया था जिससे फूड पॉइजनिंग हुई। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें